कोरबा: कोतवाली पुलिस ने कबाड़ कारोबार पर किया बड़ा प्रहार, 6 गाड़ियां पकड़ीं, कार्रवाई से मचा हड़कंप
Korba, Korba | Sep 9, 2026 कबाड़ कारोबार को लेकर कोरबा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के कड़े निर्देश के बाद पुलिस टीम ने संबंधित ठिकाने पर दबिश देकर 6 गाड़ियों को पकड़ा है।पुलिस के मुताबिक, इन गाड़ियों में स्क्रैप लोहा, पुरानी गाड़ियों के सामान और अलग-अलग तरह का कबाड़ पाया गया है।