खलीलाबाद: आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में SDM को सौंपा शिकायती पत्र
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के टेमा रहमत गांव निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र स्व० ढुनमुन ने अपने आवासीय पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए सोमवार दोपहर 12:00 बजे खलीलाबाद सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।पीड़ित का आरोप है कि उसकी 19 धुर आवासीय पट्टे की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।