भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले के मुख्य गवाह नीरज दुबे को जान का खतरा, बंदूक लाइसेंस के लिए छतरपुर कलेक्टर से लगाई गुहार
छतरपुर भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। केस के मुख्य गवाह नीरज दुबे ने सुरक्षा कारणों से अपने गृह जिले छतरपुर का रुख किया है। नीरज ने एडवोकेट रवि पाण्डेय ने बताया कि भोपाल में मुख्य आरोपी समर्थ के दोस्तों द्वारा उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वे बेहद भयभीत हैं।जान के खतरे को देखते हुए नीरज दुबे ने छतरपुर कलेक्टर को आत्मरक्षा के लिए बंदूक का लाइसेंस जारी करने का आवेदन दिया है। उनके वकील रवि पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि मामले की संवेदनशीलता और मुख्य गवाह की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को जल्द से जल्द आत्मरक्षा हेतु सुरक्षा और हथियार का लाइसेंस स्वीकृत करना चाहिए।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर