कोलायत: रामदेवरा जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत, 19 से 22 सितंबर तक लालगढ़ से रामदेवरा वाली ट्रेन चलेगी, कोलायत में भी ठहराव
बीकानेर में रामदेवरा मेले के दौरान बढ़ने वाले यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने लालगढ़ से रामदेवरा के बीच 2 जोड़ी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। दोनों जोड़ी ट्रेनों का संचालन 19 से 22 सितंबर तक किया जाएगा। इससे रामदेवरा मेले में जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।