कोडरमा: उपायुक्त ने समाहरणालय में प्रेस वार्ता कर गिनाईं जिला प्रशासन की एक महीने की उपलब्धियां
उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज के द्वारा समाहरणालय में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिला प्रशासन के एक महीने की उपलब्धियां को गिनाया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस, राजस्व शिविर, मिटा पोर्टल, प्रोजेक्ट रेल, प्रोजेक्ट किलकारी की विस्तृत जानकारी दी।