कोडरमा: उपायुक्त ने ध्वजाधारी धाम और झरनाकुंड में कांवर यात्रा की तैयारी का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
सावन माह के अंतिम सोमवार एवं कांवर यात्रा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त श्री ऋतुराज द्वारा ध्वजाधारी धाम और झरनाकुंड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कांवर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा रूट का जायजा लिया एवं संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।