बांसवाड़ा: सदर थाना क्षेत्र के खांडा डेरा गांव में खेल-खेल में रतनजोत के बीज खाने से तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी
सदर थाना क्षेत्र के खांडा डेरा गांव में शुक्रवार को खेल-खेल में रतनजोत के जहरीले बीज खाने से तीन मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि जया पुत्री सुखलाल, शिवानी पुत्री सुखलाल और नैतिक पुत्र कचरा निवासी खांडा डेरा घर के पास खेल रहे थे।एमजी अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने बच्चों का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया है।