कामां: ड्राई-डे पर अवैध शराब बेचते 3 लोग गिरफ्तार, 845 पव्वे किए गए जब्त
ड्राई-डे के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ थाना कामां और डीएसटी टीम डीग ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 845 पव्वे अवैध शराब बरामद की।