पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव ने राजद कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर को दी श्रद्धांजलि
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक राजद कार्यालय पहुंच गए। राजद कार्यालय में लालू प्रसाद यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उसके बाद वह वापस राबड़ी आवास के लिए रवाना हो गए।