पटना ग्रामीण: हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से कुख्यात अविनाश उर्फ टकला गिरफ्तार, भागने की कोशिश में विफल होने पर काटा गर्दन और हाथ
21 सितंबर 2024 से फरार चल रहे कुख्यात अविनाश उर्फ टकला को गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे हवाई अड्डा थाना क्षेत्र से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर 1:00 हवाई अड्डा थाना पुलिस ने मामले की जानकारी दी है। गिरफ्तारी के वक्त भागने में जब वह असफल रहा तो उसने अपना गर्दन और हाथ काट लिया।