#बलिया #बेल्थरारोड में #सुभासपा की अंदरूनी सियासत गरम: #MLA के क्षेत्र में #MLC की फूंकार, मंच से #विधायक पर सीधा हमला!
अपने ही विधायक को निशाने पर लेकर सुभासपा के MLC ने बढ़ाई सियासी हलचल, आम जनता बोली: क्या 2027 से पहले शुरू हो गई MLA बनाम MLC की जंग?
बलिया की #सुरक्षित #विधानसभा सीट बेल्थरारोड में 2027 के चुनाव से पहले सुभासपा की अंदरूनी सियासत खुलकर सामने आती दिख रही है। सुभासपा के #एमएलसी #विच्छेलाल_राजभर ने पार्टी के ही विधायक हंसू राम को लेकर सभा में जिस अंदाज में हमला बोला, उसने क्षेत्र की राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर दिया है।
एमएलसी ने कहा कि “विधायक का जो गुरूर है, उसे मटियामेट करके भारतीय सुहेलदेव पार्टी, भेज देगी।” उन्होंने दावा किया कि सुभासपा बेल्थरारोड सीट पर 2027 का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी और इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
एमएलसी ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक अपने ही सुभासपा कार्यकर्ताओं को नहीं पूछ रहे हैं और समाजवादी पार्टी को हवा दे रहे हैं।
हालांकि, #राजनीतिक नजरिए से देखें तो पार्टी के ही मंच से अपने विधायक के खिलाफ इस तरह खुलकर हमला पार्टी के लिए भी अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं। बेल्थरारोड जैसी सुरक्षित विधानसभा सीट पर दलित #विधायक #हंसू_राम को उनके ही दल के एमएलसी द्वारा सार्वजनिक सभा में ललकारे जाने को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
खास बात यह है कि जिस विधानसभा क्षेत्र में विधायक हंसू राम का राजनीतिक प्रभाव है, वहीं पार्टी के बैठक से एमएलसी विच्छेलाल राजभर की फूंकार सुनाई दी और समर्थकों की तालियां भी बजती रहीं। आम जनता इसे अब महज राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि MLA बनाम MLC के बीच बढ़ती सियासी रार के रूप में देख रही है।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा के भीतर यह टकराव आगे क्या रूप लेता है, यह देखने वाली बात होगी। सवाल भी बड़ा है कि क्या बेल्थरारोड में पार्टी नए प्रत्याशी तलाशने की होड़ में सुभासपा अब अपने ही विधायक के खिलाफ खुलकर खड़ी हो गई है और पार्टी के भीतर विधायक के खिलाफ नए समीकरण तैयार हो रहे हैं?
#nonfollowersviewers #followerseveryone #fbreels #fb