“#पत्रकारिता लोकतंत्र की रीढ़ है और #कलम की स्वतंत्रता की रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी”: सरयू राय के इस संदेश के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में सजा #पत्रकार सम्मान का भव्य मंच। साकची स्थित होटल ग्रांड में #इंडियन #जर्नलिस्ट #एसोसिएशन की #झारखंड इकाई द्वारा आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में पत्रकारिता, समाजसेवा, चिकित्सा, कानून और जनहित के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को प्रशस्तिपत्र एवं सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह में पत्रकारों की चुनौतियों, सुरक्षा, अधिकार और स्वतंत्र पत्रकारिता पर जोरदार चर्चा हुई। #राष्ट्रीय #अध्यक्ष #सेराज_अहमद कुरैशी ने कहा कि पत्रकार पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आवाज और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। कलम की ताकत, पत्रकारों का सम्मान और स्वतंत्र पत्रकारिता के संकल्प के साथ जमशेदपुर में गूंजा लोकतंत्र की आवाज को मजबूत करने का संदेश।
सम्मानित हुए पत्रकार, चिकित्सक, अधिवक्ता और समाजसेवी।
#followerseveryone #nonfollowersviewers
#Journalism #Journalists #JournalistAward #JournalistHonour #JournalistRespect #PressFreedom #FreedomOfPress #Democracy #VoiceOfDemocracy