दारू: दारू के इरगा निवासी युवक की चाकूबाजी में मौत, रामनवमी जुलूस के दौरान हुआ था हमला
दारू के इरगा निवासी युवक की चाकूबाजी में मौत, रामनवमी जुलूस के दौरान हुआ था हमला। दारू थाना क्षेत्र के इरगा निवासी युवक गुलाब साव की चाकूबाजी में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। रामनवमी की रात दो गुटों के बीच हुई झड़प ने हिंसक रूप ले लिया था, जिसमें युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है।