जमुई: सतगामा में शराबी पति और साले ने महिला को मारकर किया घायल, पति को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 16, 2026 सतगामा में बुधवार की देर रात 10:00 बजे घरेलू विवाद को लेकर शराबी पति बिक्की कुमार ने अपने बड़े भाई कंचन मंडल के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी नंदनी कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची 112 की पुलिस द्वारा घायल नंदनी कुमारी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और आरोपित पति बिक्की कुमार को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया है।