गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर रायगढ़ के रामलीला मैदान में चक्रधर समारोह 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के करकमलों से दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का आगाज़ हुआ।
पद्मश्री डॉ. उषा बारले जी ने कपालिक शैली में पंडवानी की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर महाभारत के प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति से परिचित कराया। वहीं पद्मश्री श्री अनुज शर्मा जी की सुमधुर छत्तीसगढ़ी लोकधुनों पर रायगढ़ के दर्शक झूम उठे और पूरा वातावरण लोक रंग में सराबोर हो गया।
11 views | Raigarh, Chhattisgarh | Sep 15, 2026