बहराइच: मांझा दरिया बुर्द में नदी पार तट किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,पुलिस पहचान में जुटी
जिले के खैरीघाट थाने के मांझा दरिया बुर्द में नदी पार तट किनारे अज्ञात शव मिलने से हड़कम्प मच गया। शव की नही हुई पहचान। मर्चरी मे रखवाया गया शव। पुलिस ने शव को पहचान के लिए शव 72 घण्टे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। वही शव के पास अंगौछा, सल्फास रैपर, चप्पल आदि बरामद हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया की शव बरामद हुआ है। जांच की जा रही है।