बहराइच: दुनक्का के पास डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल,अस्पताल में इलाज जारी
शहर के दोनक्का के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस पास के लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेजा है। नगर कोतवाली के बशीरगंज श्यामजी गोंडा की ओर से जा आ रहे थे। देहात कोतवाली के दोनक्का के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।