काको: जहानाबाद: डेढ़सैया गांव के पास चातर गांव के युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में कोहराम
Kako, Jehanabad | May 18, 2026 जहानाबाद के काको प्रखंड अंतर्गत डेढ़सैया गांव के पास एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया जिसके बाद परिजनों एवं पुलिस ने युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक की पहचान काको प्रखंड के भेलावर ओपी क्षेत्र के चातर गांव के निवासी कौशल किशोर शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।