आगर: एशिया के प्रथम कामधेनु गो अभयारण्य सालरिया में मनाया गया हरियाली अमावस्या का पर्व, गो-पूजन कर किया गया वृक्षारोपण
एशिया के प्रथम कामधेनु गोअभ्यारण्य सालरिया में रविवार को हरियाली अमावस्या का पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया। यहां पर गो संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने श्रद्धालुओं को संबोधित कर अभ्यारण्य की संचालन व्यवस्था पर प्रकाश डाला। इस दौरान गोपूजन पूजन कर वृक्षारोपण भी किया गया स्वामी गोपालानन्द सरस्वती ने कथा का वाचन किया।