मझोली: मझौली में राजस्व रिकॉर्ड में हेरा फेरी कर आरोपी ने दर्ज कराया अपने और अपने परिजनों का नाम, पुलिस ने दर्ज किया मामला
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खण्डाते ने शुक्रवार दोपहर लगभग 3:00 बजे बताया कि मझौली थाना में चंद्रिका प्रसाद लोधी ने रिपोर्ट लिखाई की राघवेंद्र उर्फ रघु राय ने राजस्व रिकॉर्ड में हेरा फेरी करवा कर अपना और अपने परिजनों का नाम दूसरे की जमीन में दर्ज कर लिया है जिसकी शिकायत पर मझौली पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।