जगदलपुर: मेडिकल कॉलेज डिमरापाल एवं महारानी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 40 मरीजों को किया गया भर्ती
बस्तर ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 40 मरीजों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल एवं महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेत्र सहायक अधिकारी तिलक नाग एवं योगिता नाग ने बताया कि 21 मरीज को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एवं 19 मरीज को महारानी अस्पताल में जांच उपरांत मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जाएगा।