नईसराय: पानी के अभाव में मुरझाने लगी है खरीफ की फसल, जल श्रोत भी तोड़ रहे हैं दम
नई सराय क्षेत्र में एक पखवाड़े पहले बोई गई खरीफ की फसल पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई है। बीते 1और 2 जुलाई के अलावा गुरुवारको हुई बारिश को छोड़ दिया जाए तो नई सराय क्षेत्र में अभी तक बारिश ही नहीं हुई। बारिश के अभाव के चलते क्षेत्र के ज्यादातर तालाब खाली पड़े हैं । वहीं जल श्रोत भी दम तोड़ने लगे हैं।