हेरहंज: नगड़ा गांव में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, अस्पताल रेफर
बालूमाथ थाना क्षेत्र के नगड़ा गांव में पत्नी से विवाद होने पर एक पति ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी पहचान ग्राम निवासी जेठू गंझु के पुत्र मिथुन गंझु के रूप में हुई। जिसे गंभीर अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।जहां पर डॉक्टर अशोक कुमार ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।