सहजनवा: सिसई पुल के पास रोड पर हुआ रेनकट, खतरे को दे रहा दावत, स्थानीय लोगो में नाराजगी, जिम्मेदार मौन
पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई पुल के पास सड़क से सटे खतरनाक रेनकट होने के कारण कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है । कई यात्री इस मे गिरकर घायल भी हो चुके है । संबंधित विभाग के जिम्मेदार जानकर भी बेपरवाह बना हुए है । स्थानीय लोगो मे विभाग के इस रवैये से काफी नाराजगी है ।