राहतगढ़: वन विभाग ने राहतगढ़ वॉटरफॉल पर अनुभूति कार्यक्रम का किया आयोजन
सागर जिले के राहतगढ वन विभाग के बैनर तले सोमवार दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध स्थल वॉटरफॉल पर किया गया।कार्यक्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्राओं ने भाग लिया।इस दौरान मास्टर ट्रेनर वी के मिश्रा रिटायर्ड एसडीओ ने छात्राओं का जंगल से परिचय कराया। जंगल के जानवरों के बारे में जानकारी दी।