प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ के बैजलपुर में करंट से गर्भवती गाय की मौत, दो पक्षों के बीच हुई झड़प
प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में करंट लगने से एक गर्भवती गाय की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशुपालक और खेत के मालिक के बीच जमकर विवाद और झड़प हुई। घटना का वीडियो शुक्रवार सुबह 7.30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।