हरलाखी: उमगांव बाजार के बैंक चौक से बुलेट बाइक चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद
बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी थाना के उमगांव बजार के बैंक चौक से राजेंद्र पासवान की बुलेट बाइक बीती रात्रि चोरी कर ली गयी। चोरी की वारदात वंहा लगे एक सीसीटीवी कैमरा कैद हो गयी है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने रविवार की शाम चार बजे बताया कि पुलिस सीसीटीवी में कैद वारदात के आधार पर मामले की जाँच कर रही है। जल्द ही मामले की उद्भेदन किया जाएगा।