चांपा: थाना के सामने मृतक के परिजनों ने किया हंगामा, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, आज किया जाएगा शव का अंतिम संस्कार
जांजगीर के चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक शिव सहिस की मौत के मामले में परिजन ने थाना के सामने प्रदर्शन किया और पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस ने घर पहुंचाया तो वहां भी परिजन ने हंगामा किया. मौके पर SDM और एडिशनल एसपी, डीएसपी, अनेक टीआई समेत पुलिस बल तैनात थे. परिजन ने मुआवजे, नौकरी देने और कार्रवाई की मांग की. इस पर अफसरों ने परिजन को आश्वासन दिया.