आज़मगढ़: सिधारी क्षेत्र में युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
सिधारी थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने थाना स्थानीय पर तहरीर देकर आरोप लगाया था। पीड़िता के अनुसार उसकी 22 वर्षीय पुत्री को दिलीप विश्वकर्मा पुत्र स्व राम कृपाल विश्वकर्मा निवासी गेलवारा थाना सिधारी 29मार्च 2024 को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। महिला के अनुसार उसकी पुत्री आरोपी युवक के साथ मोबाइल पर बात करती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है।