आज़मगढ़: किशुनदासपुर में पैसे के लेनदेन के विवाद में सैलून की दुकान पर दबंगई के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
कंधरापुर थाना के किशुनदासपुर में बुधवार को सैलून की एक दुकान पर पैसे के लेनदेन के विवाद मे दबंगई के मामले में पुलिस ने धारा 352, 504, 506 ipc में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित लल्लन प्रसाद यादव पुत्र स्व बहोर यादव निवासी ग्राम एकमा थाना तहबरपुर के अनुसार मुनीर के सैलून पर वह बैठा था तभी गुड्डू राय और भोलू राय आकर ठाकुर प्रसाद राय के पैसे को लेकर विवाद किए।