आज़मगढ़: SP कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण ने की जनसुनवाई, 38 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के निर्देश
गुरुवार को पुलिसलाईन में SP कार्यालय में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य, अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन द्वारा जनसुनवाई की गयी। जनसुनवाई में प्राप्त 38 प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्दश दिए।