आज़मगढ़: सरफुद्दीनपुर पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव ने सरकार पर पुलिस भर्ती के पेपर को लीक कराने का लगाया आरोप
सिधारी थाना के सरफुद्दीनपुर में एक कार्यक्रम में पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि साठ हजार पुलिस आरक्षी पद पर भर्ती के लिए 60 लाख नौजवान बैठते हैं और पेपर लीक कर दिया जाता है। नौजवानों के भविष्य को सरकार ने दांव पर लगाया। सरकार पर ही सुनियोजित तरीके से पेपर लीक कराने का आरोप लगाया।