आज़मगढ़: छितौनी खुर्द निवासी ने नौकरी के नाम पर अंबेडकरनगर व आजमगढ़ के 40लोगों से वसूल लिए लाखों रुपए, दिया फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर
आजमगढ़ के अहरौला थाना के छितौनी खुर्द निवासी संदीप कुमार उर्फ अमित पर करीब 40 लोगों से वाराणसी निगम नगर निगम में क्लर्क समेत अन्य पदों पर नौकरी लगने के नाम पर लाखों रुपए लेकर हड़प जाने का आरोप लगाकर अंबेडकर नगर जनपद के जलालपुर, जैतपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव व आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के लोग एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाए हैं।