आज़मगढ़: कादिकपुरा में महिला की मौत के बाद शव को दाह संस्कार के लिए ले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
जहानागंज थाना के कादिकपुरा में ससुराल में विनीता की फांसी से संदिग्ध हालत में मौत के बाद ससुराल वाले गुरुवार को सुबह शव को लेकर दाहसंस्कार के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मायके वालों को सूचना मिली। सूचना के बाद मायका पक्ष ने जहानागंज थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और दिन में पोस्टमार्टम कराया गया। हत्या का आरोप लगाया।