हमीरपुर:- में आधी रात फायरिंग से मचा हड़कंप, विवेक नगर में दो पक्षों के विवाद के बाद चली गोलियां
सीमेंट की दुकान के सामने फास्ट फूड का वेस्टेज कुत्तों को खिलाने को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद
कहासुनी के बाद एक पक्ष द्वारा लाइसेंसी रिवॉल्वर से कई राउंड फायरिंग किए जाने का आरोप
फायरिंग होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, युवक जान बचाकर भागते नजर आए
गनीमत रही कि गोलीबारी की घटना में किसी भी पक्ष के किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई
पुलिस को शिकायत मिलने के बाद मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है
फायरिंग से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों को पुलिस ने जांच के दायरे में लिया
पुलिस शस्त्र के इस्तेमाल और फायरिंग से जुड़े पूरे घटनाक्रम की भी जांच कर रही है
घटना के बाद इलाके में रात की सुरक्षा और नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हुए
क्षेत्राधिकारी सदर की बाइट के मुताबिक पुलिस मामले में आवश्यक साक्ष्य जुटा रही है
फिलहाल मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक और विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है....