#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm लगातार दूसरे दिन चोरी से भणियाणा क्षेत्र में दहशत
ऊंचपदरा स्कूल के तीन कमरों के ताले तोड़कर पंखे, CCTV कैमरे, हेलोजन लाइट व बैटरियां चोरी
भणियाणा (जैसलमेर)। भणियाणा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चोरी की वारदात सामने आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। झाबरा गांव में बड़ी चोरी की घटना के बाद अब चोरों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ऊंचपदरा को निशाना बनाया। चोरों ने रात के समय स्कूल परिसर में घुसकर तीन कमरों के ताले तोड़ दिए और वहां रखा सामान चोरी कर लिया।
जानकारी के अनुसार चोर स्कूल से 3 पंखे, 2 CCTV कैमरे, 2 हेलोजन लाइट और 2 बड़ी बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल पहुंचने पर कमरों के ताले टूटे मिले तो चोरी की घटना का पता चला। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामीणों में चिंता का माहौल है।
लगातार वारदातों से बढ़ी चिंता
भणियाणा क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन चोरी की घटना सामने आने से लोगों में भय बढ़ गया है। बाबा रामदेवरा �