भादरा: अभिषेक हत्याकांड और जनसमस्याओं को लेकर माकपा करेगी न्याय सभाएं, 27 अगस्त को एसडीएम कार्यालय का घेराव
भादरा में माकपा नेता एवं पूर्व विधायक बलवान पूनिया ने अभिषेक शर्मा हत्याकांड के खुलासे, कानून व्यवस्था, अवैध नशे पर रोक, मनरेगा में पूरा काम, नहरों में पानी, फसल बीमा क्लेम और पेयजल जैसी मांगों को लेकर न्याय सभाओं की घोषणा की। 15 जुलाई से 27 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर सभाएं होंगी, जिनका समापन एसडीएम कार्यालय घेराव से होगा।