जमुई: बेला गांव के जंगली क्षेत्र में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका जताई जा रही है, पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 बेला गांव स्थित जंगली क्षेत्र से एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। घटनास्थल से एक चाकू और शराब की बोतल भी बरामद की गई है। मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। सिर पर गहरे जख्म के निशान पाए गए हैं, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसकी हत्या की गई है। बुधवार और गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे मृतक युवक के शव को सदर अस्पताल लाया गया।