भोगांव: भोगांव के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल को सौंपे शपथ पत्र, आपराधिक मुकदमों की जानकारी मांगी गई थी
भोगांव में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश पर अपने शपथ पत्र तहसील अभिभाषक परिषद में जमा कर दिए हैं। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, प्रयागराज ने 23 जुलाई को एक पत्र जारी कर सभी अधिवक्ताओं को यह जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से देने का निर्देश दिया था। जिसके अधिवक्ताओं ने अपने शपथ पत्र जमा किए हैं।