कल 1 अक्टूबर 2026 के लिए केदारनाथ धाम यात्रा अपडेट!!
केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, आज सायंकाल केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर बारिश हुई है।
कल प्रातः लगभग 6 बजे निर्धारित समय पर गौरीकुण्ड से पैदल यात्रा प्रारम्भ होगी।
श्रद्धालुगण सोनप्रयाग से शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंचेंगे। इसके बाद अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार पैदल, घोड़ा-खच्चर अथवा डंडी-कंडी (पालकी-पिट्ठू) से यात्रा कर सकते हैं।
🚁 हैलीकॉप्टर सेवाएं भी सुचारु रूप से संचालित हैं।
⚠️ चीरवासा के समीप विशेष सावधानी बरतें - पैदल मार्ग के इस संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी। श्रद्धालुगण टीमों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ही सुरक्षित रूप से मार्ग पार करें।
🛠️ प्रातःकाल में जाने वाले यात्रियों के समूहों के निकलने के बाद चीरवासा क्षेत्र में लगभग 1–2 घंटे तक पैदल मार्ग की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु पुलिस-प्रशासन की टीमों के निर्देशों का पालन करें व रोके जाने पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
🙏 सुरक्षित यात्रा करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।