जमुई: भौंड बालू घाट लूटकांड: 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 8 लाख की लूट से दहशत
Jamui, Jamui | Jun 10, 2026 भौंड बालू नदी घाट पर सोमवार देर रात हुई 8 लाख रुपये की लूट और चाकूबाजी की घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस अपराधियों की पहचान नहीं कर सकी है। पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने बालू कारोबारी से नकदी लूट ली और विरोध करने पर शिव शक्ति कुमार व छपरा निवासी अनिल सिंह को चाकू मारकर घायल कर दिया। खैरा पुलिस ने बुधवार 5 बजे जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।