बिसवां: रेउसा थाना क्षेत्र में दो घरों से लाखों की चोरी, गांव में दहशत का माहौल
Biswan, Sitapur | May 11, 2026 रेउसा थाना क्षेत्र में दो घरों से लाखों की चोरी, गांव में दहशत, सीतापुर के रेउसा थाना क्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी, जेवर और सामान पार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नारायनपुर गांव निवासी रामसागर पुत्र द्वारिका और राजकरन पुत्र राजेन्द्र के घर रविवार की देर रात चोरी की घटना हुई।