जगदलपुर: नयापारा प्रेस क्लब में विश्व हिंदू परिषद और सर्व आदिवासी समाज ने की प्रेस वार्ता, मिशनरियों पर धर्मांतरण के आरोप लगाए
बुधवार को शाम साढ़े 4 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राजाराम तोड़ेम ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा पांचवीं अनुसूची लागू क्षेत्र में बिना ग्राम सभा की अनुमति के धर्मांतरण और चर्च निर्माण कार्य किया जा रहा है जो कि आदिवासी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा।इसे रोकने शीघ्र ही ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।