मुशहरी: डीएम का सख्त निर्देश: अखाड़ाघाट और चंदवारा पुल परियोजना में आएगी तेज़ी, मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य
जिले में आधारभूत संरचना को मजबूत करने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए चल रही दो बड़ी परियोजनाओं—अखाड़ाघाट पुल के समानांतर नए पुल और चंदवारा पुल (फेज-1 व फेज-2)—का जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि आम ल