कांके: समाहरणालय में संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य की शपथ ली गई
Kanke, Ranchi | Nov 26, 2024 समाहरणालय में मंगलवार दोपहर करीब दो बजे भारत के संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की सामूहिक शपथ ली गई। उपायुक्त वरुण रंजन ने पदाधिकारियों और कर्मचारियों को भारत के संविधान के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। इस दौरान विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों ने उपायुक्त वरुण रंजन के साथ संविधान की प्रस्तावना का पठन किया।