Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

शहीद हवलदार दयाराम गुर्जर की अस्थियां सोरों हरिपदी में हुईं विसर्जित, 7 वर्षीय बेटे अमन ने किया पिंडदान सोरों, कासगंज। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में तैनात बीएसएफ के शहीद हवलदार दयाराम गुर्जर की अस्थियां गुरुवार को तीर्थनगरी सोरों शूकर क्षेत्र स्थित हरिपदी आदि गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित की गईं। शहीद के 7 वर्षीय पुत्र अमन ने हरिपदी पर पिंडदान एवं अस्थि विसर्जन की धार्मिक रस्में पूरी कीं। तीर्थ पुरोहित गोपाल जी भारद्वाज ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पिंडदान एवं अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि “सोरों की पवित्र हरिपदी आदि गंगा में अस्थि विसर्जन और पिंडदान का विशेष धार्मिक महत्व है। शहीद दयाराम गुर्जर जैसे वीर सपूत ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय में संबल मिले, यही प्रार्थना है। सात वर्षीय बेटे अमन द्वारा पिता का पिंडदान करना बेहद भावुक कर देने वाला क्षण रहा।” अस्थि विसर्जन के लिए शहीद के परिजनों में चाचा शिवराम, रामबरन, माता बबली और बुआ सुफेदी सहित अन्य परिजन सोरों पहुंचे। हरिपदी के तट पर धार्मिक अनुष्ठान के दौरान परिवार का माहौल बेहद गमगीन रहा। परिजनों और मौजूद लोगों ने नम आंखों से शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि हवलदार दयाराम गुर्जर (36 वर्ष) जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में बीएसएफ में तैनात थे। ड्यूटी के दौरान 3 अगस्त 2026 को वह शहीद हो गए थे। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सैन्य सम्मान से अंतिम विदाई दी थी। सोरों की पवित्र हरिपदी आदि गंगा में अस्थि विसर्जन के साथ शहीद हवलदार दयाराम गुर्जर को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। मां भारती के वीर सपूत को शत-शत नमन।

Kasganj, Kasganj | Aug 13, 2026

MORE NEWS

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत

कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#Kasganj #KanwarYatra  #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #Kasganj #KanwarYatra #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026