सरगुजा में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों पर कोतवाली पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के सख्त निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आईपीएस अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कान्त के साथ मारपीट और चाकूबाजी के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों गणेश उर्फ गोलू और आशुतोष गुप्ता को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का कोतवाली थाने से जिला न्यायालय तक पैदल जुलूस निकालकर साफ संदेश दिया कि शहर में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। आरोपी गणेश उर्फ गोलू वर्ष 2025 में बौरीपारा में घर में घुसकर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ करने के गंभीर मामले में भी वांछित था। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
#SurgujaPolice #ChhattisgarhPolice #CrimeUpdate #ActionAgainstGoons #LawAndOrder #PoliceAction #Surguja #Ambikapur #FatafatNews