अरनोद: अरनोद में पहली बार मनाई गई अजमीढ़ जी महाराज की जयंती, निकली शोभायात्रा
श्री मेंढ़ मेड़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज अरनोद ने पहली बार अजमीढ़ जी महाराज की जयंती पर शोभायात्रा निकाली। नरसिंह मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए यात्रा वापस मंदिर पहुंची। स्वागत और सम्मान समारोह भी आयोजित हुआ।