पंजाब से आने वाले नहरी पानी की गुणवत्ता संबंधी शिकायतों और गंदलेपन की समस्या को देखते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल ने विधानसभा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने बताया हनुमानगढ श्रीगंगानगर जिलों में जल्द ही हेवी मेटल टेस्टिंग लब स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर भी पेयजल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी।