भादरा: गांव डुंगराना में किसानों को चना और सरसों के बीज के मिनी किट वितरित किए गए
भादरा।ग्राम पंचायत डूंगराना में शनिवार सुबह 11 बजे 'मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना' के तहत चना फसल और 'नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल' के अंतर्गत सरसों के नि:शुल्क बीज मिनी किट का वितरण किया गया। सहायक निदेशक कृषि विस्तार राकेश मुहाल ने बताया कि मुख्यमंत्री बीज स्वावलंबन योजना के तहत प्रत्येक किसान को चने का 30 किलोग्राम बीज सरसों बीज निशुल्क दिया गया है।